फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौकरी के नाम पर 81 हजार ठगे

Wed, 27 Aug 2025 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अंशकालिक नौकरी के नाम पर 81 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी अभिनंदन से की। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर गांधीनगर निवासी शिखा राव ने तहरीर दी है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सअप मैसेज आया। मैसेज में पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था। साथ ही मैसेज में एक लिंक भी था। जालसाज ने लिंक को क्लिक करते ही पूरा खेल कर दिया। बिना उनकी जानकारी के यूपीआईडी के माध्यम से बैंक खाते से 81 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। खाते से पैसा कटने के बाद उनके होश उड़ गए। साइबर ठगी की जानकारी होते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। साथ ही साइबर क्राइम थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। संसाइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें