फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माघ मेला में 80 बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला में 80 बसों का होगा संचालन
विज्ञापन

- आज से 18 फरवरी तक नियमित चलाई जाएंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने सात प्वाइंट बनाए हैं, जहां से डिपो की कुल 80 बसें श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचाएंगी। यह बसें आज से नियमित संचालित होकर स्नानार्थियों को सेवा उपलब्ध कराएंगी। वहीं, लोकल रूट पर अनुबंधित बसें यात्रियों को सेवा देंगी।
माघ मेले में बड़ी संख्या में स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ती है। जिनके लिए बड़ी संख्या में बसों की जरूरत होती है। इसके लिए परिवहन निगम ने डिपो की 80 बसों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए कुल सात जगह पिकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां तैनात बसें श्रद्धालुओं को सेवा उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

बसों को यह भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह वापसी में भी इसी प्वाइंट पर पहुंचेंगी। ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने पाए। यह बसें आज से 18 फरवरी तक सेवा देंगी।
------
इन महत्वपूर्ण पर्वों पर उमड़ेंगें यात्री
छह जनवरी को पौष पूर्णिमा, 14 जनवरी को मकरसंक्रांति, 21 जनवरी को मौनी अमावस्या, 26 जनवरी को बसंत पंचमी, 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा व 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर माघ मेले में स्नानार्थियों की बड़ी भीड़ उमड़ती है। इसलिए इन पर्वों को देखते हुए बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

---
यह बनाए गए हैं पिकिंग प्वाइंट
डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बस्ती बस स्टेशन परिसर से 20, सीकरीगंज से 25, खलीलाबाद से दो, मुखलिसपुर से 10, मेंहदावल से तीन, उरुवा से 15 व नौसढ़ से पांच बसों को मेला के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां से बसें श्रद्धालुओं को सेवा देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें