आठ घंटे बाधित रहेगी पैकोलिया फीडर की बिजली आपूर्ति
बस्ती। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बभनान के तहत आने वाले पैकोलिया फीडर से शनिवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता बृज किशोर राम ने बताया कि भौखरी 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से 132 केवी उपकेंद्र घारीघाट (गोंडा) की लाइन खींची जानी है। घारीघाट लाइन 11 केवी पैकोलिया लाइन के ऊपर से गुजर रही है। इससे आपूर्ति सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक ठप रहेगी। संवाद