फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 75 अपराधियों को देनी होगी थाने में हाजिरी

Sat, 13 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गुंडा एक्ट में 20 अपराधी हुए छह माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन


जिला बदर के दौरान इन पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

बस्ती। पुलिस ने 20 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा 75 आपराधिक प्रवृति के लोगों को संबंधित थाने में छह महीने तक नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट अंद्रा वामसी के निर्देश पर की गई है। एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों से जिला बदर किए गए लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चिह्नित किए गए 75 अपराधियों के थाने पर नियमित हाजिरी दर्ज कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चिह्नित अपराधियों पर जनपद के विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं। छह महीने के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने और जनपद की सीमा के अंदर प्रवेश न करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें