फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 7274 पशुओं को लगाए गए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीवीओ डाॅ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चल रहे खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान में सोमवार और मंगलवार दो दिन में 7274 पशुओं का टीकाकरण किया गया। कहा कि जिले में खुरपका-मुहंपका जैसे संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह टीका काफी कारगर है। 14 ब्लॉकों में 28 टीमें भ्रमण कर घर-घर जाकर पशुओं को वैक्सीन लगा रही हैं। टीकाकरण के प्रति पशुपालकों को भी जागरूक किया जा रहा है। बताया कि 2.68 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 20,895 पशुओं को टीका लग चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें