बस्ती। राष्ट्रवादी पार्टी के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने रविवार को मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बस्ती समेत पांच सीटों से लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। अपने जारी बयान में महासचिव अशोक तिवारी ने बताया कि बस्ती से प्रमोद शुक्ल, गोरखपुर से जय प्रकाश मिश्र, अयोध्या से सन्तोष सिंह, गोंडा से लीलाधर तिवारी और घोसी से सुनील मिश्र उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बताया कि पार्टी अशिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी। सचिव नागेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी दिल्ली की सात सीटों समेत उत्तर प्रदेश में 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जनता के सवालों को मतदाताओं तक ले जाएगी। वृजेश तिवारी, सुनील मिश्र, राजीव त्रिपाठी, राम स्वरूप वर्मा, रोहित उपाध्याय, गुलशन तिवारी, ईश्वर चन्द्र बरनवाल आदि मौजूद रहे।