तम्बाकू नियंत्रण कार्यशाला को संबोधित करते डीएम ।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर स्थित एक होटल में बुधवार को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्टेक होल्डर एवं हेल्थ प्रोफेशनल जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों व विधिक नियमों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएम अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में सार्वजनिक स्थानों जैसे अस्पतालों, स्कूलों, रोडवेज, पार्कों आदि से निर्धारित दूरी तक तंबाकू से बने उत्पादों की बिक्री पर पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से रोक लगाई जाएगी। प्रभावी नियंत्रण के लिए उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उनके कार्यालयों में तंबाकू सेवन करने पर अर्थदंड लगाने का भी निर्देश दिया। जिसके लिए चालान बुक एवं रशीद का भी वितरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने तंबाकू उत्पादों के प्रयोग से होने वाली स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पांडेय ने कहा कि तंबाकू सेवन की दिशा में बनाए गए कानूनों के अलावा भी सामाजिक स्तर पर संवेदनशीलता जरूरी है। गोष्ठी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चन्द्रमोहन गर्ग, नोडल अधिकारी डॉ सीके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह, राज्य सलाहकार तंबाकू नियंत्रण बोर्ड के डॉ. सतीश त्रिपाठी, जिला प्रबंधक डॉ. राकेश पांडेय सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में डॉ. एलएन पांडेय, डॉ. वीके मिश्र, डॉ. आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।