पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट, सात नामजद
वाल्टरगंज (बस्ती )। पेट्रोल पंप के पास पटाखा फोड़ने से मना करने पर पेट्रोल पंप कर्मी को पीटने के मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर चौकी का है। बृहस्पतिवार रात गनेशपुर पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। पेट्रोल पंप कर्मी वसीम ने मना किया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में रियाजुल हसन निवासी ग्राम चौरवा की तहरीर पर अब्दुल रहमान, सुल्तान, फरहान, अभिषेक मोदनवाल, अजीम निवासी गनेशपुर, वसीम निवासी बेलवाजोर तथा अरुणदीप यादव निवासी ग्राम बधुआ थाना वाल्टरगंज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।