फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईटीआई की मासिक परीक्षा में 650 प्रशिक्षणार्थी शामिल, 108 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय आईटीआई में बुधवार को मासिक परीक्षा हुई। प्रथम और द्वितीय वर्ष के 758 प्रशिक्षणार्थियों में से 650 परीक्षा में शामिल हुए। 108 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य गोविंद कुमार के अनुसार, प्रथम वर्ष में पंजीकृत 476 प्रशिक्षणार्थियों में से 395 ने परीक्षा दी और 81 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय वर्ष के 282 प्रशिक्षणार्थियों में से 255 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 27 अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद परिणाम सूची संस्थान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों के ज्ञान का नियमित आकलन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से हर महीने मासिक टेस्ट कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें