फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हज पर जाएंगे 65 यात्री, लॉटरी से हुआ चुनाव

Thu, 17 Oct 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
21 अक्तूबर तक चयनित हज यात्रियों को जमा करनी होगी किस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती) । हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का लॉटरी के माध्यम से चुनाव किया। पूरे भारत से इस बार एक लाख, 70 हजार, 828 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे। इसमें बस्ती जनपद के 65 लोगोंं का हज यात्रा पर जाने के लिए चयन हुआ है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ डॉ लियाकत अली ने बताया कि 7 से 21 अक्तूबर के बीच हज की पहली किस्त 1 लाख 30 हजार 300 रुपये हर हाजी को कमेटी आफ इण्डिया के साइट पर जमा करना होगा। इसे स्टेट बैंक और यूनियन बैंक में जमा किया जाएगा। जो हाजी के हेड कवर नंबर एवं बैंक रिफरेंस नंबर भरकर जमा होगा। हाजी ऑनलाइन बेवसाइट hajcommittee gov.in और हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेविड कार्ड, नेट बैंकिंग यूपीआई के माध्यम सभी पैसा जमाकर सकता हैं। जनपद के ट्रेनर हाजी मोहम्मद शमशाद खां ने बताया कि कवर ग्रुप के हर हाजी अपना डॉक्युमेंट (पेपर) जमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन अप्लीकेशन फार्म सोलेमन डिक्लेरेशन एण्ड अंडर टेकिंग पहली क़िस्त की कापी, मेडिकल सार्टिफिकेट, अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की छाया प्रति, हाजी का कैंसिल चेक या पासबुक की छाया प्रति, आधार की छाया प्रति, दो रंगीन फोटो जिसके पीछे सफेद पर्दा हो एक फोटो ऑनलाइन अप्लीकेशन पर एक फोटो मेडिकल प्रमाणपत्र पर एक पासपोर्ट के पीछे ट्रांसपैरेन्ट टेप से चिपका दिया जाए। दो फोटो साथ में जमा करें। ये सभी डाकूमेंट (पेपर) उत्तरप्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अलीमिया मेमोरियल हज हाउस-सरोजनी नगर लखनऊ में जमा की जाएगी। किसी भी हाजी को हज के मुतअल्लिक कोई जानकारी लेनी होती जिले के हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद शमशाद खां से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें