बस्ती। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को रुधौली क्षेत्र में भी अभियान चलाकर तीन नमूने एकत्र किए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह टीम के साथ रुधौली क्षेत्र में जांच किए। विशाल स्वीट की दुकान पर छापेमारी की गई। यहां कलाकंद, छेना व लड्डू के तीन नमूने लिए गए। 62 किग्रा पुरानी मिठाई नष्ट कराई गई। जिसमें कलाकंद व छेना शामिल था। संवाद