फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मझौआ जगत गांव के सिवान में आग से गेहूं की 60 बीघा फसल जली

Wed, 05 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा जगत मे गेहूं की फसल में लगी आग।
विज्ञापन
मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा जगत के सिवान में मंगलवार दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के बीच आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते करीब 60 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें 39 किसानों की फसले शामिल हैं। इसके अलावा कई पंपिंग सेट, बागों में लगे आम, शीशम, महुआ, यूकेलिप्टस आदि के पेड़ भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। यह आग कैसे लगी इसके बारे में पुलिस प्रशासन, ग्रामीण अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मझौआ जगत गांव के कैलाश सिंह के गेहूं के खेत में सबसे पहले आग लगी। उस समय तेज पछुआ हवा चल रही थी। लपटों को देखकर गांव व आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़े। आसपास पानी की व्यवस्था न देख छह पंपिंग सेट लगवाए गए। लोग पानी भर-भरकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद आग फैलते हुए बाग तक पहुंच गई। कुछ ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर से बाग की जुताई करने लगे। तब जाकर उस पर काबू पाया गया। इधर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर व पेड़ की डाली तोड़कर किसी तरह आग बुझाया।
-
राजस्व टीम ने किया मुआयना
- आग लगने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ल, हल्का लेखपाल सुनील चौधरी गांव में पहुंचे। खेतों का मुआयना करके नुकसान का आकलन किया। जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई। किसानों से आधार कार्ड खतौनी सहित अन्य जरूरी कागजात इकट्ठा किया गया।
विज्ञापन


इन किसानों का हुआ नुकसान
- कैलाश सिंह, कृष्ण कुमार, जनार्दन ,दयाराम यादव,सत्यदेव, शैलेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, जनक सिंह, आदित्य सिंह, राधेश्याम सिंह, श्याम सिंह, अमित सिंह, रामसागर, योगेंद्र वर्मा, राजन वर्मा, राघव वर्मा, दीपक, पारसनाथ वर्मा, संजय सिंह, अमित शुक्ला सहित 39 किसानों की फसल राख हो गई। गांव के ही शैलेंद्र सिंह, दयाराम, जनार्दन, जनक सिंह, सत्यपाल सिंह, राम सिंह के खेत में लगे पंपिंग सेट को भी नुकसान पहुंचा। रणविजय सिंह, राम लखन, संजय, जग नारायण, प्रबल सिंह, बीरबल सिंह, विजय सिंह, चंडी प्रसाद, राम सिंह यादव की बगिया, सुनार की बगिया, दयाराम यादव की बगिया समेत 25 बीघे में लगे आम, जामुन, महुआ, यूकेलिप्टस, शीशम के पेड़ों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें