पहली जनवरी के जश्न में भिड़े, 6 लोग पाबंद
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र नकथर गांव में नए साल के जश्न में पहली जनवरी को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने एक पक्ष के राम केदार, बब्लू व अमन और दूसरे पक्ष सूरज मौर्य, बिंदेश कुमार व शुदा हुसैन निवासी नकथर थाना सोनहा का शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।