फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं के उत्पीड़न में छह आरोपी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं के उत्पीड़न में छह आरोपी नामजद
विज्ञापन

बस्ती। दो थानाक्षेत्रों में दहेज के लिए विवाहिता के उत्पीड़न के मामलों में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लालगंज थाने में तहरीर देकर महसो पूरब टोला निवासी सोना पत्नी जीतू ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की। उसे पूरा नहीं कर पाने पर उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपी पति जीतू के अलावा देवर दीपक, टाइम पास, सास बेचनी और ससुर अशोक के खिलाफ आईपीसी व डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर चौरवा गनेशपुर निवासी संगीता यादव पत्नी कन्हैया लाल यादव ने कहर है कि परिवार न्यायालय बस्ती में उनका विवाह विच्छेद का मुकदमा चल रहा है। इसी बात पर पति ने उसके घर जाकर अपशब्द कहा। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि आरोपी कन्हैया लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें