फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापटेन अपराधी समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपटेन अपराधी समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती/पैकोलिया/विक्रमजोत। तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस ने टाप टेन अपराधी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार को पैकोलिया पुलिस ने टापटेन अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि बेलभरिया निवासी दीनानाथ शर्मा को थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी, मुख्य आरक्षी जगतनारायण यादव और नवनीत यादव ने धर दबोचा। वह थाने का टापटेन का अपराधी है। उसके विरुद्ध आठ आपराधिक मुकदमे पैकोलिया, हर्रैया तथा गोंडा जिले के छपिया थाने में दर्ज हैं। गिरफ्तार व्यक्ति को विधिक कारवाई कर न्यायालय भेजा गया है। उधर, रुधौली पुलिस टीम ने रविवार रात भानपुर रोड पर धन्सा गांव जाने वाले मोड़ के पास से मंजीत शर्मा निवासी भितेहरा थाना रुधौली को अवैध तमंचा व कारतूस 315 बोर और लखन चौधरी निवासी भितेहरा को एक किलो 229 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध क्रमश: आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसी क्रम में छावनी पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में विचाराधीन दो अलग-अलग मामलों के वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेड़वल गांव निवासी मनोज व रूपगढ़ निवासी शिव बरन को न्यायालय से प्राप्त वारंट के अंतर्गत स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें