फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 57 प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा, 1221 हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएलएड 2024 बैच के तृतीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा के आखिरी दिन शनिवार को 1221 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। जबकि 57 ने परीक्षा छोड़ दी। तीन पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। सुबह 10 से 11 बजे तक हिन्दी, 11:30 से 12:30 बजे तक संस्कृत/उर्दू, दोपहर दो से सांय तीन बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी ने बताया कि खैर इंटर कालेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सेक्सरिया इंटर कॉलेज बस्ती में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा शुचितापूर्ण कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें