संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इनरव्हील क्लब की ओर से रविवार को नई बाजार में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने पानी बचाओ विषय पर चित्रकारी करने के साथ-साथ एक स्लोगन लिखा। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 55 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को क्लब की ओर से प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया। और जीजीआईसी की छात्रा को दो हजार रूपया नगद दिया । इस मौके पर कमल गाड़िया, सरिता रुंगटा, सचिव रिंकी सालवानी, आभा सिंहल, नीतू अरोड़ा, स्वेता गुप्ता, दीपिका गुप्ता, प्रतिमा जयसवाल, तूलिका अग्रवाल, सविता बाथवाल मौजूद रही।