रुधौली के महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं
बस्ती। इस बार यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा का परिणाम पिछली बार की तुलना में 5.39 प्रतिशत गिरा है। पिछली बार परीक्षा का परिणाम 85.38 प्रतिशत रहा, जो इस बार गिरावट के साथ 79.99 प्रतिशत पर सिमट गया। जानकार मानते हैं कि इस बार कड़ाई अधिक होने कारण परीक्षा परिणाम में गिरावट आई है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 14,384 छात्र और 14,679 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। इसमें 88.22 प्रतिशत छात्राएं और 82.67 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। सफल परीक्षार्थियों की कुल संख्या करीब 29,063 थी। इस बार 20,597 लड़के और 19,691 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। 15,737 (76.40 प्रतिशत) छात्र और 16,491 (83.74 प्रतिशत) छात्राएं सफल हुईं। इस परीक्षा में शामिल करीब 40,228 विद्यार्थियों में से करीब 32,228 हजार (79.99 प्रतिशत) सफल हुए। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में परिणाम कुछ गिरा है। जिसका कारण इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने में उठाए गए सख्त कदम हैं।