बस्ती। दुबौलिया पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अधिक मात्रा में देसी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 52 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोगीवीर के पास एक संदिग्ध घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान भोगई राजभर निवासी सांडपुर मरवटिया, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई थाने में की गई है। संवाद