रुधौली। दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीद कीर्तिकर निषाद पार्क में शहीदों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 51 दीप जलाकर देश के वीर जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजसेवी राजकुमार सोनी के संयोजन में संदीप निषाद, विनोद निषाद, इंद्रमणि पांडेय, सोनू चौहान, दिनेश चौरसिया, शुभम सोनी, सुखी गौतम, राजू चौधरी और अभिषेक चौधरी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद कीर्तिकर निषाद की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर शहीदों को याद करने और उनके बलिदान को नमन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दीप जलाने के दौरान शहीदों की याद में मौन रखकर सम्मान प्रकट किया। संवाद