गायघाट। क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 461 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है।
हर रविवार को सभी पीएचसी व सीएचसी पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सोलह जिलों के अट्ठारह मॉडल ग्राम पंचायत को चिन्हित किया गया है। इन पंचायतों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर एसीएचसी अधीक्षक डॉ. फैज वारिस, धर्मेंद्र चौधरी, दुर्गेश मल्ल, डॉ. देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।