बहादुरपुर में बुजुर्ग से मतदान कराते कर्मचारी। संवाद
पांचों विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई मतदान की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पांच विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्गों व दिव्यांगों का मतदान रविवार से शुरू हो गया है। पहले दिन कुल 109 मत पड़े। सभी विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच टीमें जाकर मतदान कराएंगी। मतदान की वीडियाग्राफी कराई जाएगी।
शासन के निर्देश के क्रम में दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं से घर पर मतदान के लिए आवेदन मांगे गए थे।रविवार से लेकर मंगलवार तक सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इन्हीं का मतदान होना है। पहले दिन टीम ने हर्रैया में बुजुर्ग का एक, दिव्यांग के 18 मत पड़े। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में बुजर्गों का 8, दिव्यांग के 12 मत, रुधौली में बुजुर्ग मतदाताओं के 22 जबकि दिव्यांग के 9 मत, सदर विधानसभा क्षेत्र में 4 बुजुर्ग, 17 दिव्यांगजन, महादेवा में 10 बुजुर्ग व 8 दिव्यांगजनों ने मतदान किया।
गोटवा प्रतिनिधि के अनुसार पहले दिन बहादुरपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 17 भोयर में धूपा पत्नी पत्नी झिनकान, लालाजी पत्नी राम नेवास तथा हथिया बूथ संख्या 18 की मतदाता बीना देवी पत्नी रामसूरत के घर पीठासीन अधिकारी व बीएलओ की टीम पहुंची। बीएलओ मेवालाल व जगमता ने बताया कि 13 व 14 मई को जिले के अन्य स्थलों पर पहले से चिह्नित बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का मतदान होना है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि पहले दिन मतदान शांतिपूर्ण ढंग से अधिकारियों की निगरानी में कराया गया। मतपत्रों को स्ट्रांग रूम में शिफ्ट करा दिया गया है।