फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एमएलसी चुनाव में 45.23 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान के लिए लगी लाइन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में 45.23 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

- 5587 पुरुषों व 2011 महिलाओं किया मताधिकारी का प्रयोग
- डीएम, एसपी, सीडीओ व एडीएम ने किया बूथों निरीक्षण
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट के लिए 18 बूथों पर सोमवार को मतदान हुआ। सभी ब्लाकों पर एक-एक तथा हर्रैया व बस्ती में अतिरिक्त बूथ पर मतदान हुआ। शाम चार बजे तक कुल 7598 यानी 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अमला सतर्क दिखा। डीएम, एसपी, सीडीओ, सीआरओ, एडीएम से लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारी बूथों पर भ्रमण करने लगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पहचान पत्र के बाद ही बूथ पर मतदाताओं को प्रवेश मिला। सुबह के सुबह कम तो 12 बजे तक मतदान तेज हो गया। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

-फैजाबाद खंड स्नातक के लिए जिले में 16797 मतदाता थे, जिसमें से 7598 ने मतदान कर 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतदान करने वालों में 5587 पुरूष व 2011 महिलाओं ने मतदान किया। सुबह 10 बजे तक 3.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 14.15 प्रतिशत तक पहुंच गया। दोपहर बाद 02 बजे मतदान प्रतिशत 31.48 प्रतिशत तक पहुंचा तो अंतिम दौर में शाम चार बजे 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के लिए सोमवार की सुबह बूथों पहुंची पोलिंग पार्टियों ने तैयारी कर रखा था। आठ बजे तक अधिकांश बूथों पर अधिकारी भी तैयारियों व मतदान का जायजा लेने पहुंच गए। रुधौली में एसडीएम आनंद श्रीनेत बूथ पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। सीओ प्रीती खरवार व तहसीलदार केसरी नंदन तिवारी मौजूद रहे। सल्टौआ गोपालपुर में सीआरओ नीता यादव पहुंच कर व्यवस्था को देखा। कप्तानगंज में सुबह के समय सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति पहुंच गए। हर्रैया बूथ पर डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी आशीष श्रीवास्तव पहुंचे।बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बूथ पर पहुंचने के पहले ही बैरीकेटिंग लगी रही। जहां पर पुलिस अधिकारियों ने पहचान पत्र की जांच करने के बाद मतदाता को आगे जाने दिया। बूथों के आसपास प्रत्याशियों का भी स्टाल लगा रहा। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने पर पीठासीन अधिकारियों ने बैलेट बाक्स को सील किया और पुलिस बल की सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय पहुंच कर कलक्ट्रेट में संबंधित अधिकारी को प्राप्त कराया। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं रही।
विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश
बस्ती। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने गोरखपुर-फैजाबाद विधान परिषद सदस्य हेतु स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बस्ती सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, दुबौलिया ब्लाक पर स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। यहॉ पर उन्होने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शान्तिपूर्ण एवं सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के लिए ड्यिटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि सभी स्थानों पर शान्तिपूर्ण मतदान की सूचना प्राप्त हुयी है। उल्लेखनीय है कि प्रात: 08.00 बजे सभी मतदेय स्थलों पर सकुशल मतदान प्रारम्भ हो गया। 10.00 बजे तक 4 प्रतिशत, 12.00 बजे तक 14.15 प्रतिशत, 02.00 बजे तक 31.48 प्रतिशत तथा मतदान समाप्ति पर 04.00 बजे तक 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 16797 मतदाताओं में से 7598 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें