फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लगाए जाएंगे 4422 हरिशंकरी पौधे, 11 नगरीय क्षेत्र होंगे शामिल

Mon, 15 Sep 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में एक साथ 4422 हरिशंकरी (पीपल, पाकड़, बरगद) पौधे लगाने की तैयारी है। उनकी सुरक्षा के भी उपाय किए जाएंगे। इसमें 1247 ग्राम पंचायतें, 11 नगरीय क्षेत्रों के 165 वार्ड, 16 थाना परिसरों, चार तहसील मुख्यालयों सहित 40 स्थान शामिल है। हरिशंकरी के तीनों पेड़ (पीपल, पाकड़, बरगद) पर्यावरण संरचना की दृष्टि से ज्यादा उपयोगी हैं। लोक भारती के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी ने बताया हरिशंकरी पौधरोपण अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठकें की जा रही हैं। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई। इसमें अभियान की संरक्षक आशिमा सिंह, संयोजक अजय कुमार चौधरी, सह संयोजक ओम प्रकाश आर्य, विवेक गिरोत्रा, गरुण ध्वज पांडेय, अंकुर वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, डीएफओ डॉ. शिरीन, आनंद राजपाल, सूर्यकुमार शुक्ला, सुनील गुप्ता, विनय चौधरी, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, गर्वित कुमार, सतीश सोनकर, संजय द्विवेदी, गोपेश पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें