बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न थानों की ओर से चलाए गए अभियान में 44 वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि 29 व्यक्तियों का विभिन्न मामलों में चालान किया गया है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसपी ने वारंटियों और अशांति फैलाने वालों की धरपकड़ तेज करने का निर्देश दिया है। कप्तानगंज थाना पुलिस ने 11, थाना कलवारी 03, थाना सोनहा 04, थाना परसरामपुर 05, थाना वाल्टरगंज 01, थाना छावनी 01, थाना रुधौली 06, थाना कोतवाली 03, थाना गौर 02, थाना पैकोलिया 02, थाना मुंडेरवा 01 और थाना नगर की टीम ने 05 वारंटी को गिरफ्तार की है। जबकि कप्तानगंज 05, परसरामपुर 09 और मुण्डेरवा पुलिस ने 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।