रोजगार मेले में 43 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/मॉडल करियर सेंटर ,कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्ती की तरफ से विकास खंड कुदरहा के पंडित भगवती प्रसाद निजी आईटीआई संस्थान परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की तीन कम्पनियों ने मशीन ऑपरेटर , वैलनेस एडवाइजर और ब्लॉक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रतिभाग किया। मेले में 265 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया जिसमें से 43 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी/खंड विकास अधिकारी कुदरहा ने किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि इस रोजगार मेले में आये हुए प्रतिभागी अभ्यर्थी निशुल्क साक्षात्कार देकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक बाल कृष्ण त्रिपाठी, चन्द्रवीर सिंह जिला मैनेजर कौशल विकास, अश्वनी दुबे प्लेसमेंट प्रभारी आईटीआई, अरविंद कुमार अनुदेशक, पंकज कुमार श्रीवास्तव अनुदेशक, मो.वसीम खान, प्रमोद कुमार प्लेसमेंट प्रभारी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आदि उपस्थित रहे।
.................