फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बिगड़ी तबीयत, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हाड़कंपा देने वाली ठंड आम लोगों पर भारी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में प्राइवेट शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, घरवालों ने इनकी मौत का कारण ठंड बताया है। विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक, छावनी क्षेत्र के वीडी बांध के किनारे बसे खेमराजपुर के सेतू महरा(70) सोमवार सुबह करीब पांच बजे माझा क्षेत्र में नित्यक्रिया से लौटने के बाद घर पर जैसे ही हाथ-पांव धोने लगे वे अचेत होकर गिर गए। घरवालों ने आग जलाकर गर्मी देने की कोशिश की, पर स्थिति नहीं सुधरी। 108 एबुंलेंस से सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि घर कि हालत ठीक न होने से ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़े भी नहीं थे। ठंड लगने से ही मौत हुई है। गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार, सिकंदरपुर के 58 वर्षीय रामसुमेर यादव सोमवार भोर में पांच बजे पशुओं को नाद पर बांध रहे थे कि अचानक बेहोश होकर गिर गए। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि मौके पर उनकी मौत हो गई। खेती किसानी करने वाले राम सुमेर के दो बेटे राम चन्दर और हरिश्चन्द्र बाहर रहकर नौकरी करते हैं, सबसे छोटा बेटा सुभाष (26) खेती में पिता की मदद करता है। अचानक हुई मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। राम सेवक की मौत से पत्नी सुरेमना सहित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बेटे सुभाष ने बताया कि ठंड से पिता की मौत हुई है। मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक रुधौली थाना क्षेत्र के भौखरी निवासी निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक लालता प्रसाद यादव (58) रविवार सुबह स्नान करने के बाद पत्नी गुडिया से अलाव जलाने को कहा। जब तक अलाव की व्यवस्था की जाती इसी बीच वे ठंड से कांपने लगे। अलाव तपाने के दौरान वे गिर गए। छोटे बेटे अरुण कुमार ने प्रधानाचार्य विश्वनाथ चौधरी को फोन कर घर बुलाया और तत्काल कैली अस्पताल बस्ती के लिए लेकर चल दिए। जहां इनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान ही मौत हो गई। पांच बेटों में चार शेषविन्द यादव, अरविन्द यादव, गोविन्द यादव व अर्जुन यादव रोजी रोटी के लिए मुंबई में है। घर पर अकेला सबसे छोटा बेटा अरुण मां-बांप के साथ घर पर रहता है। पत्नी ने बताया कि ठंड से पति की मौत हुई है। शिक्षक की मौत पर प्रधानसंघ के उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, सुभाषचन्द राव, श्रीनिवास, प्रबंधक व जिपंस हरिशंकर चौधरी, रविशंकर चौधरी, प्रधानाचार्य जवाहरलाल चौधरी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें