फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक बनाए जाएंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए विशेष अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनाएंगे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को इस अभियान के लिए एसडीएम दिनेश कुमार ने सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। मतदाता सूची को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। कहा कि इस विशेष अभियान में नौ व 23 जुलाई को सभी बीएलओ अपने अपने बूथों पर रहकर कार्य करेंगे। कहा कि इस विशेष अभियान में मृतकों के नाम काटने पर भी विशेष ध्यान देना है। इसके लिए फार्म 6 व फार्म 7 भरकर जमा करना होगा। नामों के संशोधन के लिए बाद में कार्य होगा। इस मौके पर एसडीएम के साथ रजिस्टार कानूनगो मंगलदेव शुक्ल, राजस्व निरीक्षक हरिशंकर पाठक, बहरैची शर्मा, कांशीराम सहित सभी बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें