फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन 4009 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोला गया प्रश्नपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड वर्ष 2024 की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई। परीक्षा में 76153 पंजीकृत हैं। पहले दिन 4009 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए 122 केंद्र बनाए गए है। पहली पाॅली में हाईस्कूल हिंदी विषय में परीक्षा 42166 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2403 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जबकि पहली पाॅली में इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान 23 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दूसरी पाॅली में इंटरमीडिएट हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा थी। 33987 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 1606 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कॉलेज स्टॉफ ने एक-एक परीक्षार्थी की जामा तलाशी व प्रवेशपत्र चेक करने के बाद कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया। सुबह 8:30 बजे घंटी बजने के बाद परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व कॉलेज स्टॉफ का पहरा रहा। बाहरी व्यक्ति को प्रवेश प्रतिबंधित था।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाकके लिए जनपद को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्र खोले गए। एडीएम गुलाब चंद्र ने शहर के कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज,जीजीआईसी और बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर देखा तथा कॉलेज के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
...
अलग-अलग रूट पर रवाना हुए सचल दल
बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल, बीएसए अनूप कुमार, प्रधानाचार्य विकास चंद्र श्रीवास्तव, बीईओ नीरज कुमार सिंह और विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में बनाए गए सचल दल का स्टॉफ सुबह सात बजे डीआईओएस कार्यालय पहुंच गया। आधे घंटे बाद सचल दल अलग-अलग रूट पर रवाना हुआ। सचल दल में महिला स्टॉफ भी शामिल हैं। इसके अलावा मंडल स्तर पर दो सचल दल का गठन किया गया है। इसके प्रभारी जेडी ओम प्रकाश मिश्र और प्रधानाचार्य उदय भान वर्मा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

...
कंट्रोल रूम से रखी गई नजर
डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही थी। कंट्रोल रूम प्रभारी के तौर पर संतोष गौड़ व कविता श्रीवास्तव की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें