बस्ती।आईटीआई परीक्षा सोमवार से पांच केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हो गई।पहले ही दिन परीक्षा में 400 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य बीबी सिंह ने बताया कि परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए जिले में पांच केंद्र हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, गोविंदराम सक्सेरिया इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज व एपीएन पीजी कॉलेज। जहां कड़ाई के बीच दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा 16 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन लगभग सोलह सौ परीक्षार्थियों को बैठना था। जिसमें 1200 ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे हैं। 400 ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।