फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाकुंभ में 45 दिन श्रद्धालुओं को ढोएंगी गोरखपुर क्षेत्र की 390 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। प्रयागराज में 13 जनवरी में शुरू होने जा रहे महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जहां श्रद्धालुओं को लगातार 45 दिन तक महाकुंभ स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने का प्रबंध किया जा रहा है, वहीं बस्ती समेत गोरखपुर क्षेत्र से 390 बसों का एलॉटमेंट जारी किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।
प्रयागराज में इस बार 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जहां 26 फरवरी तक देश-विदेश से श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। इसको लेकर परिवहन निगम ने अपने सभी डिपो को हाईअलर्ट पर रखा है। परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर बस्ती डिपो में भी सभी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा सभी चालकों व परिचालकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती से ऐसे सभी चालकों व परिचालकों की सूची बनाकर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जा चुकी है, जिनको प्रयागराज के लिए बसें एलॉट की गई हैं। ऐसे चालकों को दोबारा प्रशिक्षित करने के लिए भेजा जा रहा है, जिनके बस संचालन से पूर्व में कोई हादसा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित मेला स्थल पर पहुंचाया जा सके। अधिकारियों के अनुसार गोरखपुर-लखनऊ रूट पर बस्ती से बाराबंकी तक बहुत से ऐसे दुर्घटना स्थल हैं जिनके लिए चालकों व परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें