363 कर्मियों ने डाक मत से किया मतदान
बस्ती। प्रेक्षागृह में कुल 363 कर्मचारियों ने पोस्टल-बैलेट से मतदान किया। यह जानकारी परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने दी। बताया कि बस्ती सदर 170, महादेवा में 61, कप्तानगंज में 44, रुधौली में 55 तथा हर्रैया में 33 कर्मचारियों ने पोस्टल-बैलेट से मतदान किया। बताया कि इसके पहले प्रशिक्षण में 7264 कर्मचारियों ने पोस्टल-बैलेट से मतदान किया था।