फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में 35 महिलाओंं की नसबंदी की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। सीएचसी मुंडेरवा में बृहस्पतिवार को नसबंदी शिविर लगाया गया। इस दौरान सर्जन डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व मे 35 महिलाओं की नसबंदी की गई। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह सीएचसी व पीएचसी पर एक या दो नसबंदी शिविर लगाया जाता है। इधर कुछ माह से शिविर नहीं लग पा रहा था। डॉ. मेहनाज गनी ने बताया कि नसबंदी कराने वाली प्रत्येक महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दो हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पुरुषों की नसबंदी जिला अस्पताल में होती है। इस दौरान डाॅ. शिप्रा शर्मा, डाॅ. फारुख खान, डाॅ. अभिषेक यादव, बबिता अग्रहरि, सत्येन्द्र कुमार, हिमांशी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें