स्टेडियम में चार खेलों के लिए खिलाड़ियाें का हुआ ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो व वाॅलीबाॅल की टीम के लिए खिलाड़ियाें का ट्रायल हुआ। जिला स्तरीय ट्रायल में करीब 45 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि ट्रायल में चुने गए 35 खिलाड़ियों को 19 सितंबर को क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में मंडल स्तर का ट्रायल देना होगा।
उल्लेखनीय है कि आगरा में कबड्डी, जिम्नास्टिक, मिर्जापुर में खो-खो व वालीबाॅल प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक होनी प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की भी टीम हिस्सा लेगी। टीम में खिलाड़ियाें का चयन करने के लिए सोमवार को जिलास्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें करीब 35 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी मंगलवार को मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसमें चुने जाने पर उन्हें प्रदेशस्तरीय टीम में हिस्सा मिलेगा।