आईटीआई में राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन हुआ।
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बुधवार को अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 76 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के आधार पर 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नोडल प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने अभ्यर्थियों को चयन पत्र देकर कहा कि अप्रेंटिसशिप के बाद प्रशिक्षुओं को नौकरी मिलने में आसानी होगी। मौके पर अश्विनी कुमार दुबे, सुभाष श्रीवास्तव, उमारमण त्रिपाठी, संतोष कुमार, एमएम पाठक, राजेश कुमार उपाध्याय, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद