फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर सहित जिले में 338 सूचीबद्ध गैर मान्यता प्राप्त स्कूल

Sun, 30 Apr 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छावनी में खंड शिक्षा अधिकारी ने बंद कराया बिना मान्यता के स्कूल।
विज्ञापन
बस्ती। बिना मान्यता वाले स्कूलों पर प्रशासन सख्त हो गया है। बीएसए ने ऐसे 338 विद्यालयों की सूची जारी की है, जो बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। सल्टौआ विकास खंड में सर्वाधिक 66 विद्यालय बिना मान्यता के चिह्नित किए गए हैं। ऐसे विद्यालयों का संचालन रोकने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बीईओ को हर दिन कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन स्कूल चलो अभियान, कायाकल्प योजना, निपुण भारत, निपुण लक्ष्य, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल स्तर के स्कूलों की पढ़ाई की गुणवत्ता के सुधार में जुटा है। बिना मान्यता वाले स्कूल सरकार की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर इन विद्यालयों के संचालक अभिभावकों से मोटी फीस वसूल रहे हैं। कॉपी-किताब और ड्रेस के लिए भारी-भरकम रकम अलग से ली जा रही है। जबकि इन स्कूलों में न तो प्रशिक्षित शिक्षक हैं और न ही शिक्षण का कोई मानक।प्राथमिक शिक्षक संघ का एक गुट भी ऐसे स्कूलों के संचालन पर रोक लगाने के लिए डीएम तक अपनी बात पहुंचा चुका है। सरकार ने पिछले शैक्षणिक सत्र में ही स्पष्ट कर दिया था कि प्रदेश में बिना मान्यता प्राप्त कोई स्कूल स्थापित या संचालित नहीं किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति बिना मान्यता प्राप्त किए कोई स्कूल संचालित करता है तो उस पर आर्थिक दंड के साथ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उसकी सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले में 338 विद्यालयों की सूची जारी हुई है।

यह है सूची
जिले में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सर्वाधिक सल्टौआ विकास खंड में 66, हर्रैया में 49, कुदरहा में 38, परशुरामपुर में 36, गौर में 25,बनकटी में 23, रामनगर में 20, कप्तानगंज में 17, साऊंघाट में 16, बहादुरपुर में 15, रुधौली में 11, दुबौलिया में 9, विक्रमजोत के 6 विद्यालय के अलावा सदर क्षेत्र में श्रीमती रामवासी एजूकेशनल गणेशपुर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस एकेडमी गणेशपुर, रिपब्लिक कान्वेंट स्कूल गणेशपुर व नगर क्षेत्र के अल्फा एकेडमी बेलवाडाड़ी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, सेंट जॉन्स स्कूल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

-
338 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी हो चुकी है। इन पर कार्रवाई भी की जा रही है। किसी भी दशा में ऐसे स्कूल संचालित नहीं होंगे। सभी बीईओ को हर दिन कार्रवाई की रिपोर्ट देनी है। -डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें