फोटो
टीबी से तंग युवा ने मांगी इच्छा-मृत्यु
प्रसिद्ध धावक का सगा भाई है रानीपुर का विनय
दिल्ली सीएम केजरीवाल कर चुके हैं सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। रानीपुर गांव का युवक टीबी से पीड़ित है। तंग आकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
रानीपुर गांव के विनय निषाद को वर्ष 2009 में पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन की ओर से दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूचना अधिकार एक्ट के उपयोग क्रम में सम्मान पत्र भी भेजा था। वर्ष 2011 में छावनी मैराथन में अपनी छोटी बहन अंजली मल्लाह को भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। बाद में दोनों ने शांति शिक्षा एवं नारी उत्थान समिति की नींव भी रखी। इसमें महिलाओं को जागरूक करने का काम शुरू किया गया। विनय और अंजली के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों को स्वरोजगार भी मिला। टीबी से जूझ रहे विनय वर्ष 2013 से ही अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। कई स्थानों पर इलाज के बाद भी आज बीमारी से उतने ही पीड़ित हैं। अब पत्र लिखकर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि से इच्छा मृत्यु की मांग की है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान विनय ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि बहन की तरह गांव की अन्य महिलाओं को समाज की कुरीतियों से लड़ने के लिए प्रेरित करूं।