फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूगर्भ जलस्तर के लिए जिले में खोदे जाएंगे 30 तालाब

Sat, 22 Jun 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत तालाब योजना के तहत खोदाई कराने पर किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भूगर्भ जलस्तर में सुधार के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी खेत तालाब योजना के तहत जिले में 30 तालाबों की खोदाई कराई जाएगी। ये तालाब किसानों की जमीन पर बनेंगे। इसकी लागत का कुल 50 प्रतिशत धनराशि सरकार अनुदान पर देगी। तालाब खोदाई का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। ताकि वह मत्स्य पालन, सिंघाड़ा अन्य कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित कर पाएं।
विज्ञापन

योजना के तहत तालाब निर्माण के लिए किसान के पास अपनी जमीन होना जरूरी है। भूजल स्तर में सुधार और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। भूमि संरक्षण विभाग के अनुसार, आवेदन करने वाले किसान की भूमि का सत्यापन कृषि विभाग के अधिकारी करेंगे। यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी है। इसके लिए किसान को कृषि विभागीय पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल पर खेत तालाब के लिए टोकन बुकिंग करनी होगी। अनुदान का भुगतान डीबीटी के माध्यम से दो किस्तों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें