फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत कटौती ने दिलाया बेहतर परिणाम

Thu, 27 Apr 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 रामसहाई चौधरी इंटर कालेज जोगिया मे बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षको को बधा
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 93.40 और इंटरमीडिएट में 79.99 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। विद्यार्थियों ने माना कि सत्र देर से शुरू होने के कारण पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती बेहतर परिणाम में सहायक साबित हुई। पाठ्यक्रम की कटौती के कारण उन्हें रिवीजन का अधिक समय मिला। तैयारी व बदले पैटर्न के कारण विद्यार्थियों को बढि़या परिणाम हासिल करने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन


- इस बार हाईस्कूल परीक्षा में 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इनका सही उत्तर लिखने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों ने पहले ही अभ्यास कराया था। परीक्षा में बढि़या नंबर लाने में बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर काफी मददगार साबित हुए। -अंजलि चौरसिया, 94.4 प्रतिशत, एसडीएस इंटर कॉलेज खड़ौहा
-
- इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में ओएमआर सीट पर उत्तर भरने का मिला था। प्री बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में इसका खूब अभ्यास कराया गया। जो बोर्ड परीक्षा में मददगार साबित हुआ। यही कारण है कि परीक्षा में गलतियां कम हुईं और अच्छे नंबर आए। -साक्षी यादव, 93 प्रतिशत, एसडीएस इंटर कॉलेज खड़ौहा
विज्ञापन


- हाईस्कूल पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती ने पढ़ाई में काफी मददगार साबित हुई। विषयों को समझकर पढ़ने के लिए प्रतिदिन छह से सात घंटे निर्धारित किया था। योजनाबद्ध तरीके से की गई पढ़ाई के कारण अच्छे नंबर आए हैं। -सचिन अग्रहरि, 89.40 प्रतिशत, रामनरेश इंटर कॉलेज लालगंज
-
- हाईस्कूल परीक्षा में शिक्षकों के निर्देशन काफी मददगार साबित हुए। पाठ्यक्रम कम होने से रिवीजन का अधिक मौका मिला। जो परीक्षा में बढि़या अंक अर्जित करने में मददगार साबित हुआ। -लक्ष्य चौधरी, 93.1, एसडीएस इंटर कॉलेज खडौहा

हाईस्कूल के इन होनहारों ने बढ़ाया मान
बस्ती। एसडीएस इंटर कॉलेज खड़ौहा की हाईस्कूल छात्रा सेजल को 92.3 प्रतिशत, आंचल को 91.3, सत्येंद्र 91, निखिल 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार के हाईस्कूल के उमेश चौधरी ने 95.83 प्रतिशत, एचआर उपाध्याय इंटर कॉलेज बढ़ौनी के राज चौधरी 92, हरिश्चंद्र चौधरी 92, रियासत इंटर कॉलेज पंखोवारी के प्रदीप कुमार 93, प्रणव शुक्ला 92.2, इंटरनेशनल एकेडमी कराहपिठिया की सोनाली 91, निकायत फातिमा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। चौधरी चरण सिंह पब्लिक स्कूल के कृष्णा ने 95.83, लखपति देवी इंटरकॉलेज एकटेकवा के फ़ैजान खान 89.9, बिहरा इंटर कॉलेज आदित्य मौर्य 91.5, औद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा के विपिन शर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज की छात्रा निधि राव ने 89, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां के चंचल मौर्य 94.16, हर्षित तिवारी92.66, बुद्ध रतन बौद्ध92.33, दीपक 90.83, राजशेखर 88.83, प्रियांशु गुप्ता व पंकज मौर्या ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा अमोढ़ा की समीक्षा जायसवाल 91.66, श्रेया मिश्रा 90.83, कल्पना गुप्ता 90 और सचिन चौरसिया ने 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। डॉ. वीरेंद्र कुमार पांडेय इंटरनेशनल स्कूल मझौआ दुबे के पीयूष पांडेय ने 92.01 और अंजलि जायसवाल ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अयोध्या प्रसाद दुबे इंटर कॉलेज मझौआ की निधि दुबे 92.36, अनुष्का भारती 91.83, दिव्या सोनी 90.83,आशीष मिश्रा89.66, कोमल दुबे ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां की निधी कुमारी 94.33, साक्षी वर्मा 94.16, शिवांगी मौर्या ने 93.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज कौलपुर विक्रमजोत की प्राची शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट के इन मेधावियों ने मारी बाजी
बस्ती। लवकुश इंटर कॉलेज बारीघाट लालगंज की इंटरमीडिएट छात्रा अंशु सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। एचआर उपाध्याय इंटर कॉलेज बढ़ौनी की रीना अग्रहरि 91, रियासत इंटर कालेज पंखोवारी के मो. आयूब खान ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज भदावल की छात्रा पल्लवी गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। लखपति देवी राम किशोर इंटर कॉलेज एकटेकवा सविता मौर्या 93.4, साक्षी मिश्रा 92.6, शालू मिश्रा 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। पं. परमेश्वर युनिक इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी की छात्रा अंकिता गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। राम नरेश लवकुश इंटर कॉलेज बारीघाट लालगंज की इंटरमीडिएट की छात्रा अंशु सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज की रूशाली गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां के अनुपम पाठक ने 81.8, अमरजीत 81.2, अनुपम पांडेय ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा अमोढ़ा की शालिनी चौरसिया ने 94.2, सिंपी भट्ट ने 92.2, भगवती प्रसाद पांडेय स्मारक इंटर कॉलेज अजानडीह केनौना के विकास यादव ने 90.2 और प्रतिष्ठा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अयोध्या प्रसाद दुबे इंटर कॉलेज मझौआ विशाल 90.2, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां की गुलनाज बानो 91.4, मुस्कान सिंह 90.4, दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज कौलपुर विक्रमजोत की अनामिका कन्नौजिया ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें