फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस चौकी के पास से 30 मोबाइल फोन चोरी

Thu, 01 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार में पुलिस चौकी के पास एक मोबाइल फोन की दुकान में मंगलवार रात 30 मोबाइल सहित 80 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महादेवा बाजार में पुलिस चौकी के पास मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मामकोईल के रहने वाले दुकानदार देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह सात बजे दुकान के पिछले दरवाजे को खुला देखकर पड़ोसी ने फोन से सूचना दी। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा देखकर हैरान रह गया। 30 मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब थे। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें