फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधीरात को लगी आग, 30 बकरियां और बाइक जली

Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर के कोठवा गांव में आग लगने से मड़ई और बाइक जलकर राख ।
विज्ञापन
गौर थाना के कोठवा गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। कोठवा गांव में शनिवार रात करीब 11:30 बजे रूआब अली के छप्पर में आग लग गई। इससे बगल के चार और लोगों की झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। घर में बांधी 30 बकरियां और बाइक के साथ खाने-पीने के सामान और कपड़े जल गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, कोठवा गांव के रूआब अली के परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए। रात में उनके छप्पर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग अपनी चपेट में बगल के साबिर अली, मुसाफिर, जागेश्वर की मड़ई को ले लिया। आग की चपेट में आने से रूआब अली की 25 बकरियां, बाइक और घर में रख खाने-पीने का सामान, साबिर अली की पांच बकरियां, जबकि मुसाफिर और जागेश्वर के घर में रखा अनाज और कपड़ा जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और डायल 112 को दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से घंटे भर बाद आग को बुझाया गया। घटना की सूचना पर सीओ हर्रैया अशोक मिश्रा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से आग के कारणों की जानकारी ली। पशु चिकित्साधिकारी बभनान जीबी सिंह ने कहा कि जिन जानवरों की मौत हुई है, उन सभी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रूआब अली ने गौर पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर घर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें