बस्ती। सीएमओ ऑफिस की ओर से जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र कैंप लगाया गया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि कुल 50 आवेदक आए। जांच के बाद 30 का प्रमाण पत्र बनाया गया। डॉ. सुबोध चंद्र यादव, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. एसएस कन्नौजिया, डॉ. एके दूबे ने जांच की। हरेंद्र प्रसाद और संगीता ने सहयोग किया। संवाद