कच्ची शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार
परशुरामपुर। परशुरामपुर पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर छापा मारा। एसएचओ आलोक सोनी ने बताया कि बरहपुर काजी गांव से कच्ची शराब बनाने वाली तीन महिलाओं को लहन तथा शराब के साथ पकड़ा गया। तीन भट्ठियों को नष्ट किया गया। भारी मात्रा में लहन भी नष्ट किया गया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपी महिलाओं की पहचान बिट्टन, रेशमा तथा किशुनपता निवासी बरहपुर काजी के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।