बस्ती। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ संगठन का अर्न्तकलह खुलकर सामने आ गया है। अध्यक्ष पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए विभिन्न ब्लॉकों से 28 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी का कप्तानगंज शिक्षकों ने स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश महामंत्री उमा शंकर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप पवार के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संघ में शामिल हुए। संकल्प लिया कि जनपद को एक कर्मठ,ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व दिया जाएगा। इस तरह से शिक्षकों के नये संगठन ने आकार ले लिया। संवाद