फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंद मकान में अजगर के 26 बच्चे मिले

Thu, 25 Jul 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बनकटी के ठाकुरापार गांव में एक साथ 26 अजगर के बच्चे।
विज्ञापन
महादेवा (बस्ती)। विकास खंड बनकटी के ठाकुरापार गांव में एक बंद मकान में अजगर के 26 बच्चे मिलने से दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ठाकुरापार गांव के जय प्रकाश अग्रहरि का एक मकान आम तौर पर बंद रहता है। कई दिन से गांव के लोग उस मकान के आसपास अजगर के एक-दो बच्चों को देख रहे थे। बुधवार की सुबह अजगर के कई बच्चे घर के बाहर थे। इस बीच पड़ोसी बाबू यादव की नजर पड़ गई। वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बाबू यादव ने जय प्रकाश को फोन कर इसकी सूचना दी। जय प्रकाश के पहुंचने पर ताला खोलकर मकान का शटर उठाया गया तो अंदर अजगर के 26 बच्चे दिखे। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर के बच्चों को जंगल में छोड़ने के लिए ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें