फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिजिटल क्विज में 251 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Fri, 16 Feb 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रमाणपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज बभनान में डिजिटल क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 251 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के सेमिनार हाॅल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा दी। परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

महाविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रम के संयोजक विक्रम पांडेय ने बताया कि डिप्लोमा क्विज में विद्यार्थियों से कंप्यूटर बेस के साथ बैंकिंग से संबंधित सवाल पूछे गए। बताया कि विषय के साथ-साथ डिप्लोमा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को नए-नए पाठ्यक्रम के तहत जानकारी हासिल कराना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में वर्ष 2021-22 के डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लगभग 150 छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर उन्हें प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में नए-नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य नियंता डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ल, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. सूरज राय, डॉ. प्रतीक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें