बनकटी। पशुपालन विभाग के टीआरआई व आजीविका मिशन की संयुक्त टीम ने खरका गांव में 250 पशुओं को लंपी समेत विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया। पशु धन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ला की अगुवाई में मंगलवार को मोबाइल वेटनरी यूनिट की टीम विकास क्षेत्र के खरका पहुंच गई। जहां पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अभय कुमार चौधरी, टीआरआई के विशाल रघुवंशी व आजीविका मिशन के अखिलेश कुमार शुक्ला, पवन कुमार यादव, मिथिलेश तथा अविनाश सिंह आदि के सहयोग से शिविर लगाकर पशुओं को अन्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर पशु पालकों को जागरूक किया। संवाद