फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन

आरोपी का भाई, मां और पिता पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
- फेसबुक पर वीडियो डालने के बाद आठ जुलाई को युवती ने की थी आत्महत्या
- छावनी क्षेत्र के एक गांव का मामला, मृतका के पिता ने दर्ज कराया है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र की युवती की आत्महत्या के बहुचर्चित प्रकरण में नामजद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विनय पांडेय उर्फ मोनू को जो बंदी बनाएगा, पकड़वाएगा या फिर उसके बारे में सही सूचना देगा, उसे 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विनय फरार चल रहा है। मुकदमे में उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आठ जुलाई को छावनी क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने घर में ही पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पहले युवती ने फेसबुक पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। पुलिस ने युवती के घर से उसका स्मार्ट फोन कब्जे में लिया था। मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले युवक विनय ने उनकी बेटी से चोरी-छिपे शादी कर ली थी। बाद में शादी का फोटो वायरल करने की धमकी देकर विनय के घरवाले दबाव बनाने लगे। आरोप है कि इसी बात से सदमे में आकर युवती ने फांसी लगा ली थी। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने विनय उर्फ मोनू, उसके भाई सूरज, पिता हरिश्चंद्र और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 11 जुलाई को सूरज, हरिश्चंद्र समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि विनय तब से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें