वाल्टरगंज। सल्टौआ ब्लॉक परिसर में बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) व सहायक उपकरण चिह्नांकन के लिए शिविर आयोजित की गई। कुल, 25 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से कुल छह लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। दो लोगों का सहायक उपकरण के लिए चयन हुआ। डॉ. वीके यादव, डाॅ. वीके वर्मा, डाॅ. अनिल, अभिषेक, विवेकानंद, राधेश्याम, बालकेश आदि रहे। संवाद