फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में बनाए गए 25 आयुष्मान गोल्डन कार्ड

Thu, 19 Oct 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदहा के गांव सुभावपुर में शिविर लगाया गया। इस दौरान 25 आयुष्मान लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

लाभार्थी रामकिशुन, अनामिका, संजू, खुशबू, गुड़िया आदि गोल्डन कार्ड पाकर खुश हो गईं। उन्हें कार्ड के उपयोग का तरीका भी बताया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ कुदरहा विनय कुमार द्विवेदी ने किया। कहा कि पात्र गृहस्थी कार्ड 6 या उससे अधिक सदस्य होने पर कार्डधारकों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, खाद एवं रसद विभाग तथा बाल विकास परियोजना के सहयोग से शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। इस मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव मनोज कुमार चतुर्वेदी, आईएसबी चंद्रशेखर सिंह, प्रधान अमरेंद्र कुमार, सचिन देवकीनंदन वर्मा, रोजगार सेवक बृजभूषण श्रीवास्तव, कोटेदार पवन कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें